{"_id":"57b0ba144f1c1b5d496eb226","slug":"sapa-sarakaar-ne-har-varg-ko-laabh-pahunchaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर के शिवपाल सिंह महाविद्यालय में संबोधित करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। समाज का प्रत्येक वर्ग को लाभांवित हुआ है। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद बेरोजगार युवाओं से कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें ताकि उन्हें सरकारी नौकरी मिल सके। वह रविवार को ग्राम कैस्त के पास स्थित शिवपाल सिंह महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम तथा विद्यालय के प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज तथा बिजली मुहैया कराई जा रही है। पिछली भाजपा और बसपा की सरकार में किसान परेशान थे। बिजली भी बड़ी मुश्किल से मिल रही थी। खाद के लिए भी धक्के खाने पड़ते थे। उन्होंने युवाओं से कहा कि मोदी सरकार काले धन को लाने मे विफ ल रही है। कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता का माहौल बनाकर माहौल खराब करने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी छात्राओं के लिए 33 हजार रुपये उनके खाते में डालने का काम कर रही है। यह कार्य रक्षाबंधन से शुरू हो जाएगा। उन्होंने पढ़े-लिखे लोगों से अपील की कि वे पढ़े सफ ाई कर्मियों की जगह के लिए फ ार्म न भरें। जिसको यह नौकरी मिलनी चाहिए उन्हीं को यह फ ार्म भरने दें। जिससे उनको उनका हक मिले। कार्यक्रम को सपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, सदर विधायक रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के एमडी महावीर सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष यादव उर्फ टोनू, विकास श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश चंन्द्र यादव, सभासद राजीव यादव, बल्लू यादव, आनंद कुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।