फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   santu and kamlesh declaired sp candidate

संटू और कमलेश सपा प्रत्याशी घोषित

Fri, 20 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
santu and kamlesh declaired sp candidate
कमलेश कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
राजनीति के गलियारे में ये चर्चा जोरों पर रही कि शायद सीएम अखिलेश पिता मुलायम के गढ़ इटावा में पूर्व घोषित प्रत्याशियों की लिस्ट में कोई परिवर्तन न करें। लेकिन सीएम ने चाचा शिवपाल की जसवंतनगर सीट छोड़कर अन्य दो सीटों पर नए प्रत्याशियाें की घोषणा कर दी। सीएम की लिस्ट में इटावा सदर विधान सभा सीट से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य और भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा का टिकट कट गया है। इटावा सदर से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू और भरथना से कमलेश कठेरिया की पहली बार विधानसभा चुनाव में इंट्री हुई है।
विज्ञापन

 

इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य की गिनती सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के करीबियों में होती है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में शाक्य मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। इस समीकरण ध्यान में रख शिवपाल सिंह की पसंद पर उन्हें इटावा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाता रहा। वे इटावा लोकसभा सीट सुरक्षित होने से दो बार 1999 और 2004 में सांसद भी रह चुके हैं। 2012 में पहली बार इटावा विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीते। इस बार भी उन्हें शिवपाल सिंह यादव की सूची में इटावा से टिकट दिया गया। लेकिन सीएम ने उनका नाम काट दिया।
विज्ञापन

कमोवेश यही ऐसी ही स्थिति भरथना से विधायक रहीं सुखदेवी वर्मा की है। पूर्व मंत्री गया प्रसाद वर्मा लखना सुरक्षित सीट से दो बार विधायक रहे। उनके निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उनकी पत्नी सुखदेवी वर्मा पहली बार 1993 में लखना सीट से चुनाव लड़ीं। इसके बाद लगातार चार बार विधायक का चुनाव जीतीं। लखना सीट 2012 में भरथना में मर्ज कर दी गई। इसके बाद वे भरथना से चुनाव जीतीं। उनका नाम भी शिवपाल सिंह यादव की सूची में शामिल था। शुक्रवार को जारी हुई सीएम के प्रत्याशियों की सूची में इन दोनों नामों को पृथक कर दिया गया। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू और पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के पुत्र कमलेश कठेरिया को इटावा और भरथना से प्रत्याशी घोषित किया गया है। दोनों नेताओं को सीएम अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के करीबी होने का फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रत्याशी विधानसभा सीट - इटावा सदर
वर्तमान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। सभासद के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत हुई। इसके बाद नगर पालिका के  चेयरमैन चुने गए।
 
कमलेश कठेरिया, विधानसभा क्षेत्र -भरथना सुरक्षित
कमलेश कठेरिया इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे प्रेमदास कठेरिया के पुत्र हैं। पत्नी पूजा दयाल महेवा से सपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। राजनीति विरासत में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed