फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sanjeev rajput nominated bjp dist president

संजीव राजपूत बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Mon, 16 Aug 2021 08:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
sanjeev rajput nominated bjp dist president
इटावा। पंचायत चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन करने की गाज आखिरकार जिलाध्यक्ष अजय धाकरे पर गिर गई। वह जनवरी 2020 में शिव महेश दुबे के स्थान पर जिलाध्यक्ष बने थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार की देर शाम उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाकर जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संजीव राजपूत को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। नए जिलाध्यक्ष को सांसद डा.रामशंकर कठेरिया का नजदीकी माना जाता है। वह उनके हर कार्यक्रम में पार्टी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में ही नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर विशेषकर लोधी राजपूत वोटों को ध्यान में रखते हुए संजीव राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया है। जनपद में 70 से 80 हजार लोधी राजपूत वोटर हैं। जनपद में तीन विधानसभा है। वर्तमान में दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नए जिलाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव ही हैं। लिहाजा भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को दोहराने की होगी।
विज्ञापन

संजीव बढ़पुरा वार्ड प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। संजीव राजपूत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के भाजपा से अलग होकर बनाई गई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राक्रांपा के भाजपा में विलय होने तक संजीव राजपूत ही जिलाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed