{"_id":"655e5e252175d7372803d17c","slug":"samman-nidhi-reached-the-accounts-of-two-lakh-farmers-etawha-news-c-216-1-etw1002-5472-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि
विज्ञापन
इटावा। जिले के दो लाख किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बीते सप्ताह किसानों के खाते में सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त भेज दी गई। खाते में पैसा पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।
सम्मान निधि का इंतजार कर रहे जिले के दो लाख किसानों के खातों में बीते सप्ताह सम्मान निधि का 40 करोड़ रुपये भेजा दिया गया है। जिले के अन्नदाता लंबे समय से किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि दिवाली के आसपास उनके खातों में सम्मान निधि की रकम भेजी जाएगी। दिवाली के दूसरे दिन शासन की ओर से किसानों के खातों में यह रकम भेज दी गई है। किसान रामकुमार और विनोद कुमार ने बताया कि धान की कटाई के बाद अब गेहूं की बोआई शुरु हो गई है। सम्मान निधि से किसानों को राहत जरूर मिलेगी।
सम्मान निधि पाने वाले किसानों का आंकड़ा
जिले में एक लाख 75 हजार किसानों को 14वीं किस्त की धनराशि जारी की गई थी। इस बार यह संख्या बढ़कर दो लाख हो गई है। जिले के 1300 किसान अपनी गलती से इनकम टैक्स के दायरे में आ गए थे, उन्हें भी सुधार कर इस बार योजना में शामिल किया गया है। साथ ही 14 हजार नए पंजीकृत किसानों के खातों में भी धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
कारगर साबित हुआ ईकेवाईसी अभियान
सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना में शामिल करने के लिए कृषि विभाग ने अगस्त से अक्तूबर तक विशेष रूप से जिले में ईकेवाईसी अभियान चलाया था। विभाग ने 10 हजार से अधिक किसानों के खातों की ईकेवाईसी की थी। इससे इन किसानों को भी 15वीं किस्त का लाभ मिल गया।