{"_id":"57dc3dc54f1c1bf422d4736a","slug":"samajwadi-workers-on-road-for-struggle-for-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के सम्मान की लड़ाई, सड़कों पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के सम्मान की लड़ाई, सड़कों पर उतरे सपाई
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर जाम के दौरान नारेबाजी करते सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में मचे सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव के समर्थक सड़कों पर उतर पडे़। उन्हाेंने कस्बा जसवंतनगर में जुलूस निकाला और बाजार बंद करवा दिए। इसके बाद बसरेहर, ताखा, बीना, विचारपुरा के सामने हाईवे और शहर के शास्त्री चौराहे पर जाम लगा दिया। समर्थकों ने शिवपाल चाचा जिंदाबाद, तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं और शिवपाल के सम्मान में हम उतरे मैदान में जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आंदोलन की अगुवाई की। उनके साथ महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, बाबा माल के निदेशक संजय शुक्ला, आदित्य यादव गोविंद, आनंद यादव टंटी, केके यादव, राकेश नारायण द्विवेदी, आदित्य तिवारी, आलोक दीक्षित, बंगाली अंसारी, नफीसुल हसन अंसारी, शिवनारायण शाक्य, इदरीश अंसारी, रईस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते पहुंचे। उन्होंने वहां जाम लगा दिया। दोपहर बाद विचारपुरा के सामने हाईवे पर आदित्य यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। कस्बा बसरेहर में इटावा बरेली राजमार्ग पर शिवपाल समर्थकों ने डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
जसवंतनगर में समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मुलायम सिंह यादव से खुद प्रदेश की गद्दी संभालने की अपील कर रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जसवंतनगर में पूरी तरह बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और बाजार बंद कराया। सपा कार्यकर्ताआें ने नेता जी गद्दी संभालो और प्रदेश बचा लो, रामगोपाल को बाहर करो, शिवपाल के साथ अन्याय बंद करो आदि नारे लगाए। पूर्व प्रधान श्रीनिवास यादव, अरविंद बघेल, अशोक क्रांतिकारी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शाक्य बबलू आदि ने धरने को संबोधित किया। कहा कि शिवपाल सिंह यादव पर हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान इटावा आगरा राजमार्ग लगभग एक घंटे ठप रहा। बाद में शिवपाल यादव के तरफ से निर्देश प्राप्त हुआ कि कार्यकर्ता जाम खोल दें। तब कार्यकर्ता वहां से हटे। मौके पर सभासद जहीर, प्रमोद गुप्ता, याहिया खान, मनीष गुप्ता, सत्यवती यादव, एहसान, प्रधान राजपाल यादव, आशुतोष यादव टोनू, हनी यादव, ग्रीश यादव भोले, सचिन चतुर्वेदी, शिवम यादव, सोहिल खान, निखिल गुप्ता, कृष्णा यादव, रोकी यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीना कस्बा में सपाइयों ने अपने नेता के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव बबलू, ग्राम प्रधान बीना विनय शाक्य, ग्राम प्रधान थुलरई राजेंद्र प्रसाद शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराकर धरना-प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव लोकदल, राजकुमार चक्रवर्ती, रामवीर सिंह यादव ने सपा कार्यालय सुतियानी पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव के विरुद्ध हुई कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। सपा नेता ध्रुव यादव, रामप्रकाश यादव, दलवीर सिंह ने अपने नेता के प्रति आस्था जताई।