फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Samadhan Diwas: Only assurance was given on the problem of jam

समाधान दिवस: जाम की समस्या पर मिला सिर्फ आश्वासन

Sun, 13 Aug 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 13 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Only assurance was given on the problem of jam
जसवंतनगर। जसवंतनगर थाने में शनिवार को समाधान दिवस में एसएसपी और एडीएम ने समस्याएं सुनीं। लोगों ने कस्बे में लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। कुल 14 फरियादी समाधान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी संजय वर्मा और एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सभागार में लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। कस्बे के सुरेश गुप्ता ने बाजार में भीषण जाम लगने की समस्या की शिकायत अधिकारियों के सामने रखी। उनका कहना था कि बड़ी-बड़ी स्कूल की बसों से रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने योजना बनाकर इस समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। ग्राम धनुआ के अंतर सिंह ने भूमि की पैमाइश करा कर विपक्षी की कब्जा हटवाने की मांग की। ग्राम जगसोरा के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके नाम आवास आवंटित है। उनके प्लॉट पर विपक्षी कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरिया नाह के नरोत्तम तथा अन्य लोगों ने गांव में ही चक रोड खुलवाने की मांग की। मोहल्ला कोठी कैस्त की मीरा देवी ने शिकायत की कि उनकी पुत्रवधू आए दिन परेशान करती तथा उसके मायके वाले भी आकर गाली-गलौज करते हैं। ग्राम नगला नरिया के दिनेश कुमार ने मकान को जाने के लिए पुश्तैनी रास्ते पर व्यवधान उतपन्न करते हैं। गली गलौज करते हैं। ग्राम मलहुपुरा की मधु चौहान ने विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की।

उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मौजूद रहे। वहीं, इकदिल थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नए थाना अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें उन्होने फरियादियों की फरियाद को सुना। चार फरियादियों ने पहुंच कर भूमि से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एक शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed