फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saket, Palak won 100m sprint race

साकेत, पलक ने जीती 100 मीटर फर्राटा दौड़

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saket, Palak won 100m sprint race
इटावा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सांसद खेल स्पर्धा के ओपन वर्ग की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बालक वर्ग की 200 मीटर फाइनल दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तहसील और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने जनप्रतिनिधियों को बालिका वर्ग की कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साकेत प्रथम, जगवीर द्वितीय, अभिनय तृतीय, 400 मीटर दौड़ में जगवीर प्रथम, सामोद द्वितीय, रिषभ तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, अनीश द्वितीय, बृजेश तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में समोद प्रथम, विकास द्वितीय, साहिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, शशीप्रभा द्वितीय, पूनम तृतीय, 400 मीटर दौड़ में शशीप्रभा प्रथम, नंदनी द्वितीय, शगुन तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़ में शालिनी प्रथम, नेहा द्वितीय, दीप्ती तृतीय, बालिका वर्ग कबड्डी में बढ़पुरा की टीम प्रथम और बसरेहर द्वितीय रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बढ़पुरा विकास कुमार, बसरेहर राजकुमार और पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से क्रीड़ा सचिव आशा वशिष्ठ, तहसील प्रभारी नाजिम इकबाल एवं शाहिद अख्तर, आशुतोष वर्मा, सुशीला गौतम, बेसिक विभाग से जिला पीटीआई गौरव पाठक, अर्चना, ज्योत्सना, अजयपाल, प्रेमवीर आदि ने निर्णायक की भूमिका में भूमिका निभाई।
इस मौके पर सुबोध तिवारी, सीपू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed