फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saiphai Festival : lokadhara Shades scattered

सैफई महोत्सव ः लोकधारा की बिखरी छटा

Sat, 26 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
saiphai Festival : lokadhara Shades scattered
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का उद्घघाटन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों
विज्ञापन
के साथ हुआ। सैफई के मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में महोत्सव के उद्घाटन का स्टाइल भी नया रहा। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं सांसद जया बच्चन की मौजूदगी में सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसी के साथ नागपुर से आए शिवमुद्रा ग्रुप के कलाकारों ने ढोल नगाड़ों के शोर एवं शंख ध्वनि से पूूरे स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया। इसके उपरांत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपने सुरीले स्वर में वंदेमातरम, सरस्वती वंदना व शिववंदना प्रस्तुत की।

विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक परिधानों में सजे ये छात्र-छात्राएं अनेकता में एकता का संदेश देते हुए प्रतीत हो रही थीं। सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए वह अद्भुत थे। उन्होंने कहा की जिस उद्देश्य से इस महोत्सव की छोटे रूप में शुरूआत हुई थी, आज उसने बड़ा रूप ले लिया है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी मंत्री  शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज से 19 साल पहले 1996 में स्व. रणवीर सिंह ने एक छोटे से गांव के मेले के रूप में इसकी शुरूआत की थी। आज हमें अपार खुशी है कि छोटे स्तर से शुरू हुआ यह महोत्सव बड़े स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकधारा में इटावा, मैनपुरी, सैफई के बच्चों ने अच्छी प्रस्तुति देकर जता  दिया कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। संस्कृति मंत्री अरुणा कोरी ने कहा कि सैफई महोत्सव में पूरे देश की संस्कृति देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और दलितों को सबसे ज्यादा सम्मान समाजवादी पार्टी में ही मिला है।


समारोह में पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर, पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, भरथना विधायक सुखदेवी वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व  सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed