फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai Medical College's investigation report increases in stature

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट का बढ़ा कद

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saifai Medical College's investigation report increases in stature
फोटो 36:::::सैफई मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच करता टेक्नीशियन। संवाद
विज्ञापन




- एनएबीएल (नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग लेबोरेट्रीज) से प्रमाणित देश में सिर्फ दो प्रतिशत ही हैं


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सैफई मेडिकल कॉलेज में जांच कराने वाले मरीजों को अब एनएबीएल (नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग लेबोरेट्रीज) से प्रमाणित राष्ट्रीय स्तर की जांच रिपोर्टें मिलेंगी। लंबे समय से जांचों को बेहतर ढंग से करने के बाद मेडिकल कॉलेज की लैब का चयन किया गया है।

देश में संचालित जांच लैबों में मरीजों की होने वाली जांचों की गुणवत्ता और समय प्रबंधन की लगातार निगरानी करने वाली संस्था एनएबीएल की ओर से सैफई मेडिकल कॉलेज की जांचों को बेहतर बताया गाय है। कई चरणों में निगरानी करने के बाद संस्था की ओर से मेडिकल कॉलेज की लैब को इसमें शामिल किया गया है। अब यहां के मरीजों को एनएबीएल प्रमाणित जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन

समय-समय पर संस्था की ओर से दी गई रायों से अब गुणवत्ता में और भी सुधार आएगा। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी मिलेगा। कुलपति प्रो. प्रभात कुमार ने बताया कि यह पूरी टीम की सफलता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एनएबीएल रिपोर्टिंग से मारजों को अब और गुणवत्तापरख इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब निदेशक डॉ. रूपक अग्रवाल ने बताया कि इससे लैब में होने वाली सभी जांचें नियत समय पर तथा उत्कृष्ट मापदंडों के आधार पर प्रदान की जाएगी। अभी देश की सिर्फ प्रतिशत लैबों को ही यह प्रमाणिकता मिली है। इसमें अब सैफई मेडिकल कॉलेज भी शामिल हो गया है।

लैब प्रभारी डॉ. संजय कुमार कनौजिया ने कहा कि अब सभी जांचें गंभीर महत्व के आधार पर चिकित्सकों को भी जानकारी दी जाएगी। ताकि मरीजों को जल्द और अच्छा इलाज मिल सके। लैब प्रभारी बायोकेमिस्ट्री डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी जांचों अब गलतियों की संभावना और कम हो जाएगी। पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी पांडे और बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. कल्वे जवाद ने बताया यह एक बड़ी उपलब्धि है।



यह लाभ मिलेंगे:::::::::

- ज्यादा प्रमाणिक जांच रिपोर्ट मिलेगी।

- यहां की जांच की अंतराष्ट्रीय मान्यता होगी।

- मजबूत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली।

- निश्चित समय 12 घंटे के अंतराल में जांच रिपोर्ट दी जाएगी।

- किसी भी गंभीर बीमारी की बात सामने आने पर तत्काल संबंधित डॉक्टर को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed