फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai defeated Bharthana and won the volleyball competition.

Etawah News: सैफई ने भरथना को हराकर जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Tue, 13 Jan 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saifai defeated Bharthana and won the volleyball competition.
इटावा। मेरा युवा भारत अभियान के तहत ज्योतिबा फुले स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैफई ने भरथना को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक कबड्डी (युवती वर्ग) में चौधरी सुघर सिंह जसवंतनगर की टीम ने हिंदू विद्यालय जसवंतनगर को 12-09 के कड़े अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं, युवक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैफई की टीम ने पाली भरथना को 27-25 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

युवती वर्ग वॉलीबॉल में एसपीएस जसवंतनगर विजेता और सुघर सिंह उपविजेता रही। युवक वर्ग (400 मीटर) की दौड़ में रोशन प्रथम रहे, जबकि युवती वर्ग (200 मीटर) में कविता ने जीत हासिल की। लंबी कूद युवक वर्ग में आशीष और युवती वर्ग में कीर्ति ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन युवक वर्ग में अभिनव और युवती वर्ग में रिया प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पूर्व सीडीओ अजय कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बताया कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि नेतृत्व और अनुशासन सीखने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed