{"_id":"654e76b57ce63fcad007268e","slug":"safari-lion-etawah-etawha-news-c-216-1-etw1002-5060-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सफारी में शेरनी जेनिफर की किडनी फेल होने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सफारी में शेरनी जेनिफर की किडनी फेल होने से मौत
Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सफारी में शेरनी जेनिफर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पशु चिकित्सकों का दावा है कि शेरनी की किडनी फेल होने वजह से उसकी मौत हुई है।
गुजरात के जूनागढ़ में 2012 में शेरनी जेनिफर का जन्म हुआ था। उसे 2019 में इटावा सफारी लाया था। तब से वह सफारी के कुनबा बढ़ाने का काम कर रही थी। पांच सालों में उसने दो शावकों को जन्म दिया थ। सफारी निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि शेरनी 2021 में कोरोना संक्रमित हुई थी। इस वजह से उसे किडनी संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ा था। लंबे समय के उपचार के बाद उसे पूरी तरह से स्वस्थ किया जा सका था।
कहा कि लगभग डेढ़ माह से उसे फिर से किडनी संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं। इसके लिए उसका सफारी के चिकित्सक उसे लगातार उपचार दे रहे थे। आईवीआरआई समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों से भी इस संबंध में लगातार राय मशविरा लिया जा रहा था। 20 दिन के इलाज में उसे सही कर लिया गया था, लेकिन 15 दिन पहले फिर शेरनी को दिक्कत होने लगी। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। चिकित्सकों की ओर से उसे लगातार उपचार दिया जा रहा था। पेय पदार्थ के रूप में उसे भोजन दिया जा रहा था, लेकिन वह रिकवर नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉ. राबिन ने बताया कि किडनी फेल होने की वजह से शेरनी की मौत हुई है।
केसरी और विश्वा हैं जेनिफर के शावक
चार साल पहले सफारी में आई शेरनी जेनिफर ने यहां के ब्रीडिंग सेंटर में दो शावकों को जन्म दिया है। इनमें से बड़ा शावक केसरी और छोटा विश्वा है। 10 अक्तूबर को ही जेनिफर ने विश्वा को जन्म दिया था।