फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sadhana Yadav used to come to Saifai of Etawah in all family programs

सभी पारिवारिक कार्यक्रमों में इटावा के सैफई आती थीं साधना यादव

Sun, 10 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sadhana Yadav used to come to Saifai of Etawah in all family programs
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव का बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर से सैफई शोक में डूब गई। साधना परिवार में होने वाले समारोहों, पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा हर चुनाव में मतदान करने सैफई पहुंचतीं थीं। मतदान करने वह बेटे प्रतीक और बहू अपर्णा के साथ आतीं थीं।
विज्ञापन

साधना जब भी सैफई आई मुलायम सिंह यादव उनके साथ रहे। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव अंकुर, बेटी डॉ अनुभा, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष अभिषेक यादव के विवाह समारोह में भी साधना नेताजी के साथ शामिल हुईं थीं। साल 2021 में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहन की शादी में स्वास्थ्य कारणों शामिल नहीं हो सकीं थीं।
विज्ञापन

साधना को साल 2012 में सैफई के लोगों ने मतदान करते हुए सबसे पहले देखा। सैफई की मतदाता सूची में डीएचपी 2648400 नंबर पर दर्ज है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी साधना मुलायम परिवार के तमाम सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लखनऊ से पहुंची थीं। 2017 में भी विधानसभा चुनाव में वोट करने लखनऊ से सैफई आई थीं। 2019 के संसदीय चुनाव में भी साधना, नेताजी के साथ मतदान करने के लिए सैफई स्थित मतदान केंद्र पर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में न तो साधना गुप्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आईं और न ही उनके बेटे प्रतीक और पुत्र वधू अपर्णा ही वोट डालने पहुंचे। निधन की खबर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मां मृदुला यादव एवं पत्नी राजलक्ष्मी के साथ लखनऊ रवाना हो गए।

मुलायम की पत्नी के निधन पर शोक
महेवा। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव के निधन पर सपाइयों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से संजय पाल, जीतू ठाकुर, पंडित राजीव चौधरी, जिला सचिव मिथुन पांडेय, रामजी तिवारी, अन्नू पाल, यतेंद्र दोहरे, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed