फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rural talent getting a chance to move forward

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका

Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rural talent getting a chance to move forward
इटावा। खेल अनुशासन की डोर से बांधते हैं। प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेल का जो प्लेटफार्म दिया, उससे 70 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। खेलों से जहां शुद्ध मानसिकता का विकास होता है। वही शरीर भी निरोग बनता है।
विज्ञापन

यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए कही। कहा कि खेलों से शरीर की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सांसद प्रतिस्पर्धा के तहत जो खेल का मैदान दिया है, सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाथ के दस्तकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश के मोची, कुम्हार, दर्जी, धोबी आदि के लिए जो एक जिला एक उत्पाद नाम की योजना बनाई है, उसके तहत कर्मकार कर्ज को अदा कर रहा है।
कहा कि उसे पुन: कर्ज के रूप में 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इससे पूर्व तिवारी ज्वाला प्रसाद बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, डीआईओएस राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पूरन सिंह पाल, गौरव पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
संचालन आशा वशिष्ठ ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, प्रशांत राव चौबे, सीपू चौधरी, बासू चौधरी मौजूद रहे।
सुबह 10 बजे बुला लिए एनसीसी कैडेट्स
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चौधरी उदयभान सिंह को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेलकूद स्पर्धा का उद्घाटन करना था।

कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 10 बजे ही जिले के एनसीसी कैडेट्स और अन्य खिलाड़ियों को बुला लिया गया। खिलाड़ी और एनसीसी कैडेट्स दिन भर भूखे प्यासे बैठे रहे। दोपहर एक बजे मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed