{"_id":"630d0196b1caa615fc27a399","slug":"rupees-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7153239168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट आया, ग्राम पंचायतों में तेजी पकड़ेंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट आया, ग्राम पंचायतों में तेजी पकड़ेंगे विकास कार्य
विज्ञापन
इटावा। 15वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए ग्राम और क्षेत्र पंचायतों को करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। अगस्त के महीने में सभी ग्राम और क्षेत्र पंचायतों के खातों में यह धनराशि भेजी गई है। अब गांवों में विकास कार्य तेजी से हो सकेगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव शासन की गाइड लाइन के अनुसार विकास कार्य करा सकेंगे। विकास कार्य गुणवत्ता परक होने पर विशेष ध्यान दें। जिले में कुल आठ क्षेत्र पंचायतें हैं। इनके लिए शासन से एक करोड़ 51 लाख 45 हजार 504 रुपये जारी किए गए हैं। 471 ग्राम पंचायतों के लिए आठ करोड़ 51 लाख 45 हजार 504 रुपये भेजे गए हैं। यह धनराशि सीधे संबंधित पंचायतों के खातों में भेजी गई है। ग्राम पंचायतों में न्यूनतम 52705 और अधिकतम सात लाख रुपये तक भेजे गए हैं।
इस धनराशि का दो प्रतिशत भाग ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे जल संरक्षण के कार्यों पर विशेष ध्यान दें। समय-समय पर विकास कार्यों की जांच जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा की जाएगी।