{"_id":"581388904f1c1bac52bc3cac","slug":"ruckus-unstamped-century-soldier-tt-hdkaya","type":"story","status":"publish","title_hn":" शताब्दी में बेटिकट सिपाही का हंगामा, टीटी को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी में बेटिकट सिपाही का हंगामा, टीटी को हड़काया
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने टीटी के टिकट मांगने पर जमकर हंगामा किया। टीटी की शिकायत पर सिपाही को इटावा स्टेशन पर आरपीएफ ने उतार कर हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। सिपाही पर बेटिकट यात्रा करने पर 2190 रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा करने के बाद सिपाही को छोड़ा गया।
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार को कानपुर स्टेशन से यूपी पुलिस का सिपाही नितिन कुमार सवार हुआ। जब ट्रेन में चल रहे टीटी ने सिपाही से टिकट मांगा तो सिपाही ने टिकट न होने क ी बात कही। जिस पर टीटी ने उससे रेल नियम के विरूद्ध यात्रा करने पर रसीद बनवाने को कहा।
विज्ञापन
रसीद बनवाने की बात सुनते ही सिपाही भड़क गया और उसने ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया। इस पर भी जब टीटी ने सिपाही से जुर्माना देने क ी बात कही तो वह टीटी को धमकी देने लगा। जिस पर टीटी ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्कॉर्ट को दी। स्कॉर्ट ने मामला बिगड़ता देख आरपीएफ इटावा पोस्ट को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
जिसके बाद ट्रेन के इटावा स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह ने फोर्स के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचकर सिपाही को हिरासत में ले लिया और सिपाही को आरपीएफ थाना ले गए। यहां पर भी सिपाही काफी देर तक आरपीएफ पर अपना रौब झाड़ने का प्रयास करता रहा लेकिन उसकी एक न सुनी गई।
रेलवे सीटीआई संतोष कुमार ने सिपाही पर 2190 रुपये का जुर्माना लगाया। काफी देर तक आनाकानी करने के बाद जब सिपाही ने बात बनती न देखी तो उसने जुर्माना अदा कर दिया। खास बात यह रही कि आरपीएफ के बार-बार पूछने पर भी सिपाही ने अपना तैनाती स्थल व पता नहीं बताया।