फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Routes of heavy vehicles changed till March 8

Etawah News: आठ मार्च तक भारी वाहनों के रूट बदले

Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Routes of heavy vehicles changed till March 8
इटावा। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सात से आठ मार्च तक भारी वाहनों का रूट बदला गया है। जिले में पांच स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर आठ मार्च को जिन मार्गों से कांवड़ियों के जत्थे आएंगे, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। रूट प्लान के अनुसार ही यातायात का संचालन कराया जाएगा। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सुबह छह बजे से नौ मार्च सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन थाना चौबिया क्षेत्र के कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा होकर जाएंगे। मानिकपुर मोड़ से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी कर्री पुलिया होते हुए निकलेंगे। बस स्टैंड से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को चौधरी पंप तिराहा से एसएसपी चौराहा होते हुए सैफई हवाई पट्टी होकर कर्री पुलिया से गुजारा जाएगा। भारी वाहन लुहन्ना चौराहा, सांई धर्मकांटा से सरायभूपत होते हुए जाएंगे। चकरनगर से उदी मोड़ की तरफ जाने वाले बकेवर होते हुए नेशनल हाईवे से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed