फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rohit was dragged away by death before returning to Gujarat.

Etawah News: गुजरात लौटने से पहले रोहित को खींच ले गई मौत

Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rohit was dragged away by death before returning to Gujarat.
इटावा। चकरनगर के कांयछी गांव में मंगलवार देर रात 15 फीट खाई में बाइक के गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। बुधवार दोपहर पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों मृतकाें में एक रोहित गुजरात में फास्ट फूड का ठेला लगाता था। बुधवार को उसे गुजरात लौटना था लेकिन उससे पहले वह हादसे का शिकार हो गया। बुधवार शाम दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना चकरनगर के ग्राम तेजपुर निवासी रघुपति सिंह ने बताया कि वह उसका पुत्र रोहित उर्फ सुमित (26) गुजरात में फास्ट फूड की ठेला लगाता हैं। 20 अप्रैल को मझले पुत्र मोहित की शादी होने पर वह व उसका पुत्र रोहित घर आया था। शादी होने के बाद उसे छह मई को गुजरात को लौटना था। बताया कि रोहित मंगलवार शाम तीन बजे घर से निकल गया। देर शाम घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। वह उसकी खोजबीन करने लगे, तब उन्हें पता चला कि पुत्र रोहित उर्फ सुमित, दोस्त कल्याण गुर्जर (30) निवासी ग्राम नीमरी थाना सहसों के साथ भैंस खरीदने गया है।
विज्ञापन

रघुपति सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे थाना चकरनगर पुलिस का फोन आया तब घटना की जानकारी हुई। बुधवार शाम को गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भरेह थाना प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि जांच में हादसे का कारण बाइक का बेकाबू होना बताया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक की तेज रफ्तार और मोड़ के चलते बाइक 15 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रघुपति ने बताया कि रोहित की शादी हो चुकी थी। इससे उसकी एक बेटी है। पिता ने बताया कि बेटा-बहू में अनबन होने की वजह से उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया बेटे की मौत के बाद भी पत्नी घर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed