फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbery victim dies in gwalior

लूट की शिकार महिला की ग्वालियर में मौत

Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
robbery victim dies in gwalior
बकेवर। कानपुर-आगरा हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज के पास सात अक्तूबर को बाइक सवार लुटेरों महिला से चेन लूट ली थी। महिला व उसका सात माह का नाती हाईवे पर गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाद ग्वालियर के अस्पताल में चला, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस घटना के चार दिन बीतने के बाद भी बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बकेवर के अठलकड़ा गांव निवासी मनोज यादव ने बताया कि वह नाती शिवांग की तबीयत खराब होने पर उसे दवा दिलाने पत्नी शशिदेवी (45) के साथ बाइक से सात अक्तूबर को इटावा जिला अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकदिल ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर पत्नी के गले से चेन लूट ली थी। हड़बड़ाहट के कारण वह बाइक से हाईवे पर नाती समेत गिर गई थी, जिससे नाती व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वह राहगीरों की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से उनकी पत्नी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर वह पत्नी को आगरा व इसके बाद ग्वालियर के एक अस्पताल ले गए।

दो दिन से भर्ती महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। इकदिल थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि शशि की दो बेटी व एक बेटा है।
शादीशुदा बेटी इटावा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही, इसलिए उसका सात माह का बच्चा जन्म से नानी शशि के पास था। वह बच्चे की देखभाल करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed