फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbers looted wheat from goods train

बदमाशों ने मालगाड़ी से उतारी गेहूं की बोरियां

Tue, 02 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
robbers looted wheat from goods train
लोडर से इटावा आरपीएफ थाने लाई गईं मालगाड़ी से उतारी गई गेंहूं की बोरियां। - फोटो : अमर उजाला

इकदिल व भरथना रेलवे स्टेशन के बीच दौड़ती मालगाड़ी से सोमवार की रात बदमाशों ने बड़ी संख्या में गेंहू की बोरियां चोरी के इरादे से ट्रैक पर गिरा दीं। सुबह मौके पर पहुंचे कीमैन ने इसक ी सूचना इकदिल स्टेशन को दी। स्टेशन ने यह मैसेज तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को दिया जिस पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर 80 बोरी गेहूं की बरामद की। बदमाशों ने कुल कितने बोरे गिराए हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस मालगाड़ी से गेंहू की बोरियां उतारी गईं वह पंजाब से गेहूं लेकर सूरी असम जा रही थी। घटना की जानकारी पर आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट टूंडला  इंस्पेक्टर कानपुर व फिरोजाबाद के साथ मौके पर पहुंचे  और घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में आरपीएफ ने दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बदमाशों के ट्रेन से गेंहू क ी बोरियां चोरी करने का मामला मंगलवार भोर में तब सामने आया जब इकदिल व भरथना स्टेशन के बीच स्थित सेंगर नदी के पुल के पास एक कीमैन पटरियों को चेक करते हुए पहुंचा। जब वह खंभा नंबर 1143/21-22 के पास पहुंचा तो ट्रैक के किनारे बड़ी संख्या में पड़ी गेहूं  की बोरियों को देख वह हक्का बक्का रह गया। उसने इसकी जानकारी इकदिल स्टेशन पहुंचकर  स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत  मैसेज कंट्रोल रूम को दिया। जिस पर कंट्रोल रूम ने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ एसआई डीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां ट्रैक के किनारे 80 गेहूं की बोरियां पड़ी मिलीं। बोरियों को अपने कब्जे में लेने के बाद आरपीएफ ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इसके बाद असिस्टेंट  कमांडेंट आरपीएफ टूंडला सीपी सिन्हा, इंस्पेक्टर सीआईबी कानपुर  एसके सिंह व इंस्पेक्टर फिरोजाबाद एके यादव घटना स्थल पहुंचे।  बरामद गेहूं को इटावा आरपीएफ बैरक में रखवाया गया। आरपीएफ के अनुसार गेहूं डाउन सूरी स्पेशल मालगाड़ी से उतारा गया है। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 12 बजे गेहूं की रैक लेकर इकदिल स्टेशन पर रुकी थी। ड्राइवर गार्ड ने ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी को इकदिल रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया था। ड्यूटी आफ कर चले गए थे।  ट्रेन दिन भर यहां लूप लाइन में खड़ी रही और रात 12 बजकर 47 मिनट पर दूसरे ड्राइवर व गार्ड के आने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसी समय बदमाशों ने सेंगर नदी के पास किसी तरह ट्रेन से गेहूं की बोरियां गिरा लीं। पूछताछ में सूरी स्पेशल के गार्ड सीताराम मीणा ने आरपीएफ को बताया कि स्टेशन से चलने के बाद ट्रेन खंबा नम्बर 11/43 के पास तीन मिनट के लिए रुकी थी। आरपीएफ का कहना है कि इसी तीन मिनट में बदमाशों ने ट्रेन से गेहूं की बोरियां गिराई होंगी। उधर,  वहीं आरपीएफ ने बदमाशों की तलाश में मंगलवार देर शाम क ई स्थानों पर दबिशें दीं लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। आरपीएफ ने घटना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed