{"_id":"69b460b0c2727ea44f0b7402","slug":"roadways-buses-will-board-the-highway-from-pakkebagh-today-and-tomorrow-etawah-news-c-216-1-etw1013-139212-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज और कल पक्केबाग से हाईवे पर चढ़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज और कल पक्केबाग से हाईवे पर चढ़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार व रविवार को होगी। इसके चलते सुबह छह से रात आठ बजे तक बसों का रूट डायवर्ट रहेगा। मैनपुरी और फर्रुखाबाद छोड़ हर रूट की बसें इन दो दिन बस स्टैंड तिराहे से पक्के बाग की ओर जाकर हाईवे पर चढ़ेंगी। इटावा आने वाली बसें आईटीआई चौराहे से शहर में प्रवेश करेंगी।
बस स्टैंड तिराहे पर प्रतिदिन जाम की स्थिति रहती है। इस तिराहे से ऑटो, ई-रिक्शा का जमावड़ा रहता है। रोडवेज बसों की वजह से भी अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसी सड़क पर शहर के परीक्षा केंद्रों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यातायात पुलिस ने बसों की निकासी को लेकर योजना तय की है।
यातायात निरीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि आगरा, दिल्ली जाने वालीं बसें भी बस स्टैंड तिराहे से पक्के बाग होते हुए हाईवे पर चढ़ेंगी। हर बस की रवानगी में 100 मीटर की दूरी का अंतर रहेगा। जिससे एक ही रूट पर एक साथ बसें जाने से लंबी लाइन व जाम न लगे। मैनपुरी की बसों की रवानगी में एक घंटे का अंतर रखा जाएगा। फर्रुखाबाद जाने वाली बसें काजी पेट्रोल पंप से गंतव्य को आगे बढ़ेंगी। शहर के आईटीआई चौराहा, जिलाधिकारी चौराहा, ईदगाह, शास्त्री चौराहा, डाकखाना, चौधरी पेट्रोल, पक्का बाग, बस स्टैंड, भरथना चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा आदि पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम देखा। सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों की हो रही निगरानी के बारे में जाना। निर्देश दिए गए कि हर परीक्षा केंद्र के चारों ओर पुलिस की निगरानी रहे। निरीक्षण करते रहें और सेंटर के पास से अनावश्यक लोगों का आवागमन बंद रखें।