फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roads blocked in protest against the detention of Akhilesh and Rahul.

Etawah News: अखिलेश और राहुल को हिरासत में लेने के विरोध में सड़क जाम

Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roads blocked in protest against the detention of Akhilesh and Rahul.
इटावा। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार देर शाम इटावा व भरथना में सपा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। देर शाम करीब पौने आठ बजे शास्त्री चौराहे पर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन देखते ही देखते हंगामेदार हो गया। पहले सपाई सड़क किनारे बैठकर शांतिपूर्ण धरना देते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही वे बीच सड़क पर पहुंच गए और यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने ईदगाह की ओर से आ रही रोडवेज बस को बीच रास्ते में रोक लिया। कुछ कार्यकर्ता बस पर चढ़ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस ने समझाइश के साथ काफी मशक्कत के बाद उन्हें बस से नीचे उतारा। इसी बीच बस स्टैंड की ओर से गुजर रहे एक ट्रक के सामने भी कई कार्यकर्ता लेट गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। धरने के कारण शास्त्री चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्काल यातायात डायवर्ट कर दिया। ईदगाह की ओर से आने वाले तथा बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहनों को स्टेशन बजरिया मार्ग से निकाला गया। करीब एक घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों के हितों के लिए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल यादव, भरथना विधायक राघवेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता 'संटू', महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला प्रवक्ता उदयभान सिंह, दुल्ले राजपूत, सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के नेता राशिद, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन जताया। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क रहा। शास्त्री चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली, सिविल लाइन, महिला थाना सहित चार थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। देर रात तक पुलिस की निगरानी में प्रदर्शन चल रहा था।
विज्ञापन

भरथना में दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं समेत कई कार्यकर्ता जवाहर रोड स्थित अब्दुल हमीद चौराहा पर धरना पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, प्रताप वर्मा, नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी, निहालुदीन, नीरज यादव आदि कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन से इटावा कन्नौज हाइवे मार्ग बाधित हो गया। कतार में लगे वाहन मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर एक ओर से निकाला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed