फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roads and bridges to be upgraded at a cost of 427 crore.

Etawah News: 427 करोड़ से संवरेंगी सड़कें और पुल

Sun, 12 Jul 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Roads and bridges to be upgraded at a cost of 427 crore.
इटावा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के सड़क और आधारभूत ढांचा विकास को गति देने के लिए 427.04 करोड़ रुपये की लागत से 155 परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रस्तावित कार्यों में सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, नए मार्गों का निर्माण, रोड सेफ्टी, सेतु, भवन और हेलीपैड निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं के तहत जिले में कुल 442.04 किलोमीटर लंबाई के मार्गों पर कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कार्ययोजना में सबसे अधिक प्रस्ताव भरथना विधानसभा क्षेत्र से भेजे गए है। यहां 52 परियोजनाओं पर 247.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 205.14 किलोमीटर लंबाई के मार्गों पर कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं, इटावा सदर विधानसभा में 71 परियोजनाओं पर 138.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 115.13 किलोमीटर लंबाई के मार्गों का निर्माण और सुधार किया जाएगा। जसवंतनगर विधानसभा में 32 परियोजनाओं के लिए 41.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, जहां 121.78 किलोमीटर लंबाई के मार्गों पर कार्य होंगे।
विज्ञापन

योजना के अनुसार चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 14 कार्यों पर सबसे अधिक 201.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के तहत 96.65 किलोमीटर सड़कें चौड़ी और मजबूत बनाई जाएंगी। नव निर्माण योजना के अंतर्गत 75 नई सड़क परियोजनाओं पर 148.27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनकी कुल लंबाई 147.20 किलोमीटर होगी। सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए 17 रोड सेफ्टी कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। इन पर 11.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 197.23 किलोमीटर मार्गों पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा 10 सेतु निर्माण कार्यों पर 16.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण मद में 36 परियोजनाओं के लिए 48.69 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मलिखान ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव भेज दिए गए है। जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है उसी अनुरूप काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed