{"_id":"5f5285a38ebc3e54b86e4611","slug":"road-accident-death-in-taxi-driver-in-etawah-etawha-news-knp5807333177","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः डीसीएम की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः डीसीएम की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ और जाम
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। आगरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर कुरुसेना पास तेज रफ्तार डीसीएम ने कपड़े की गांठों से लदी टैक्सी में टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहचालक भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
इटावा के गांधी नगर पीएसी गली के समीप रहने वाले 46 वर्षीय गोविंद सिंह चौहान पुत्र रमानाथ सिंह चौहान टैक्सी चालक थे। वे शुक्रवार को इटावा से भाड़े पर कपड़े की गांठों को लादकर सिरसागंज की ओर जा रहे थे। टैक्सी में सहचालक धर्मेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी राजा का बाग थाना सिविल लाइन भी सवार था।
हाईव पर ग्राम कुरुसेना के समीप आगरा की ओर से विपरीत साइड से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र जख्मी हो गया। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को उसका चालक भगा ले गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया गया। मृतक की पत्नी नीलम सहित तीन बेटियों 14 वर्षीय संगीता, गुंजा, प्रियांशी का हादसे की सूचना से बुरा हाल है।