{"_id":"5a8723c84f1c1baa1b8b7c81","slug":"rinkle-s-murder-reveals-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकल की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकल की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ हत्या के आरोपी व जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसों थाना क्षेत्र के गांव जरहनपुरा के कुएं में पड़े मिले सिंडौस निवासी रिंकल उर्फ सतेंद्र सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। हत्या सिर पर कुल्हाड़ी का प्रहार कर की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी आदि सामान को बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सतेंद्र सिंह उर्फ रिंकल पुत्र महेश सिंह 10 फरवरी को घर से गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिजनों ने 13 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि गांव जरहनपुरा के जंगल में स्थित एक कुएं में शव पड़ा है। पुलिस ने शव को बरामद किया। परिजनों ने शिनाख्त की थी। बाद में पिता महेश सिंह ने गांव के ही संजू सिंह सहित दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि 10 फरवरी को संजू ने खेत में पानी लगाने के बहाने रिंकल को बुलाया था । जब रिंकल वहां पहुंचा तभी संजू ने अपने साथी राहुल सिंह के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को जरहन के जंगल में स्थित कुएं में फेंक दिया। संजू ने पूछताछ में बताया कि रिंकल के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।
संजू ने कई बार उसे रोका लेकिन वह नहीं माना। गांव में हो रही बदनामी के कारण उसने रिंकल को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। इसी योजना के तहत उसे पानी लगाने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। इस दौरान एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव के अलाव एएसपी क्राइम महेश अत्री भी मौजूद थे।