फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rigging in the name of digging soak pits and manure pits

Etawah News: सोकपिट और खाद के गड्ढे खोदवाने के नाम पर धांधली

Tue, 05 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rigging in the name of digging soak pits and manure pits
इटावा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवों के लिए जारी किए जाने बजट में धांधली करने वाले खंड प्रेरक से साढ़े आठ लाख रुपये की वसूली की जाएगी। डीपीआरओ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन



ग्राम नगला शुक्ल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 12 लाख रुपये की धनराशि से खाद के गड्ढे, शोक पिट आदि का निर्माण कराने के लिए बजट दिया गया था। यह निर्माण कार्य ग्राम प्रधान व खंड प्रेरक की निगरानी में कराए जाने थे। आरोप है कि गांव के खंड प्रेरक मनजीत सिंह ने प्रधान को सही जानकारी न देकर खुद ही संबंधित ठेकेदार से उक्त कार्य कराकर धांधली की।
विज्ञापन

जानकारी पर जांच में ग्राम प्रधान चंद्र कांति तिवारी ने बताया कि खंड प्रेरक ने संबंधित ठेकेदार सुबेंद्र सिंह से कार्य कराया व उसी के खाते में पैसे भी डाल दिए। जांच में 77 सोकपिट सिर्फ कागजों में बनाने की बात सामने आई। खाद के गड्ढे भी कागजों में धरातल से ज्यादा दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने आठ लाख 70 हजार 8 सौ रुपये की वसूली करने का आदेश दिए हैं। डीपीआरओ बनबारी सिंह ने बताया जांच में घोटाले की बात सामने आई है। वसूली के लिए पत्र लिखा गया है। खंड प्रेरक मनजीत सिंह से एक-एक पाई वसूल की जाएगी। नोटिस प्राप्त के सप्ताह भर तक धनराशि जमा नहीं हुई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed