फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Restoration of old pension and sought a permanent job

Etawah News: पुरानी पेंशन बहाली और मांगी पक्की नौकरी

Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Restoration of old pension and sought a permanent job
फोटो 33::::धरना प्रदर्शन करके नारेबाजी करते कर्मचारी नेता। संवाद
विज्ञापन



- जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन में जिले के भी कर्मचारी नेता हुए शामिल


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे देश भर के कर्मचारियों में जिले के कर्मचरी नेता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम भी अपने साथियों के साथ तब तक यह संघर्ष जारी रखेंगे जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।

धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली अब एसोसिएशन के लिए जीवन मरण का प्रश्न बन चुकी है। पुरानी पेंशन बहाल होने तक इसके लिए होने वाले प्रतीक आंदोलन में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन रहेगा।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों की भांति संपूर्ण सुविधाएं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने कहा 2005 के बाद कर्मचारियों की पुरानी पेंशन छीन कर सरकार ने एनपीएस का झुनझुना पकड़ाया है। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करके कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी बाल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने एनपीएस की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों को एनपीएस नहीं चलेगा। यदि एनपीएस में इतनी ही खुफिया है तो जनप्रतिनिधि भी अपने लिए पुरानी पेंशन छोड़कर एनपीएस की सुविधा प्राप्त कर लें। धरने में प्रतिभाग करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष रामविलास यादव, विशाल स्नातक, सुनील धनगर, नितिन यादव सुखदीप सिंह, पिंटू शर्मा, सुग्रीव सिंह, प्रदीप यादव, सुनील टैगोर, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का किया विस्तार

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का रविवार को विस्तार किया गया। इसमें रीतेश कुमार पशुपालन विभाग को जिला संगठन मंत्री, सोबरन सिंह पंचायती राज विभाग जिला संगठन मंत्री, भीम सिंह पंचायती राज विभाग जिला संगठन मंत्री, गिरद्र सिंह सिंचाई विभाग जिला संगठन मंत्री, राजीव कुमार उद्यान विभाग जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह समाज कल्याण विभाग जिला उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार पंचायती राज विभाग जिला उपाध्यक्ष, विनोद यादव पंचायती राज विभाग जिला उपाध्यक्ष, राजीव कुमार पंचायती राज विभाग जिला उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार पंचायती राज विभाग जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed