{"_id":"570bf9cf4f1c1b884b4a6ad0","slug":"respect-workers-will-be-protected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते केशव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लखनऊ जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहेंगे। शताब्दी एक्सप्रेस रेलवे प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह 9.55 बजे पहुंची।
इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर जम चुके थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी। भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। पार्टी के नवागत प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य कोच के दरवाजे पर आ गए। उन्हें देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं में और जोश आ गया। ट्रेन के रुकते ही लोगों में फूलमालाएं पहनाने की होड़ मच गई। पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
यहां श्री मौर्य ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है। उसे वह पूरे दमखम के साथ निभाएंगे। ट्रेन करीब 3 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में सांसद अशोक दोहरे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत वर्मा, डा. राजबहादुर यादव, विकास भदौरिया, राकेश पाल, मनीष यादव, शिव किशोर धनगर, राजेन्द्र शर्मा, करन सिंह राजपूत, धीर सिंह, अनिल तिवारी, मोनू चौहान, मानू तिवारी, अनिल राजपूत, जितेन्द्र गौड़ आदि मौजूद रहे।