फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reservation rules are not being followed in government recruitments.

Etawah News: सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों का नहीं हो रहा पालन

Thu, 28 May 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reservation rules are not being followed in government recruitments.
इटावा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा है कि सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर युवाओं के बीच लगातार असंतोष बढ़ रहा है। पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को संविधान के तहत मिले अवसरों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वर्ष 2019 से 2026 के बीच हुई 22 बड़ी सरकारी भर्तियों को लेकर कहा कि आरक्षण नियमों के पालन में कई स्तरों पर विसंगतियां हैं। सपा के अनुसार इससे आरक्षित वर्ग के हजारों पद प्रभावित हुए हैं। पार्टी ने 69 हजार शिक्षक भर्ती, राजस्व लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती और वन रक्षक भर्ती की प्रक्रियाओं का भी उल्लेख किया। सपा नेताओं ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रयास होगा। इस मौके पर सपा जिला महासचिव वीरू भदौरिया, लाखन सिंह व पूर्व सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed