फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   reservation process start for pradhan seat

प्रधान पद के आरक्षण की कवायद शुरू

Thu, 24 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 24 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
reservation process start for pradhan seat

पंचायतराज विभाग ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण को पूरा करने में जुट गया है। नए परिसीमन के बाद जिले में ग्राम पंचायत की 471 और ग्राम पंचायत सदस्य की 5911 सीटें हैं। इन सीटों को अनुसूचित जाति, ओबीसी, अनारक्षित और एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव पहले कराए जाने के सरकारी निर्णय से प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव अगले वर्ष मई के महीने में होने की चर्चा होने लगी थी। उधर, शासन के प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने गत 16 सितंबर को जारी पत्र में जिला प्रशासन को संशोधित नियमों के तहत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लिहाजा पंचायतराज विभाग ने भी प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस संबंध में डीपीआरओ एमएल यादव ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया प्रशिक्षण बैठकों के साथ शुरू कर दी गई है। शासन से मिले निर्देशों के तहत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed