फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on four including husband in case of death of newlywed

Etawah News: नवविवाहिता की मौत मामले में पति सहित चार पर रिपोर्ट

Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report on four including husband in case of death of newlywed
सैफई। थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। थाने में रजत यादव निवासी बघेला गांव थाना बेवर जिला मैनपुरी ने दर्ज कराए मुकदमे में दर्शाया कि उसने अपनी बहन अमन देवी की शादी 22 फरवरी 2023को सचिन कुमार निवासी अतिराजपुर थाना सैफई के साथ की थी। शादी के एक महीने बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे और पीड़ित की बहन के साथ मारपीट करते थे। मृतका नें सारी जानकारी घरवालों को मोबाइल फोन पर दी थी। थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सचिन व जेठ धर्मवीर, ससुर रामनरेश व सास विमला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed