फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report filed against eight students accused of assault

Etawah News: मारपीट के आरोपी आठ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight students accused of assault
इटावा। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज में मैस में खाने को लेकर छात्रों व कर्मचारियों में विवाद के मामले में पुलिस ने आठ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज के कर्मचारी मैनपुरी के थाना कुर्रा रौसेल गांव निवासी पंकज ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र मे बताया कि एक सितंबर की रात नौ बजकर 40 मिनट पर मैस मैनेजर रामहेत निवासी करहल थाना करहल मैनपुरी, स्टेडियम के छात्रों को पनीर बांट रहा था और दूसरी तरफ अंडे का वितरण हो रहा था। उसने छात्र से कहा कि अंडे वाले छात्र अंडे की तरफ जायें इतना कहने पर छात्र भड़क गये और गाली गलौज जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। फिर कोच और शिक्षक के समझाने पर मामला शांत करा दिया गया और उसके बाद सभी ने खाना खा लिया। पंकज का आरोप है कि जब वह का खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा थे तो मेन गेट पर छात्रों ने उसके साथ गाली गलौज की जिससे डर कर व और रामहेत वापस मैस में आ गए। उसके बाद पीछे से आठों छात्र आए और सारी लाइट बंद कर मारपीट कर दी और धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed