फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Replace smart meters with old meters.

Etawah News: स्मार्ट मीटर हटाकर लगाए जाएं पुराने मीटर

Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Replace smart meters with old meters.
जसवंतनगर। लुधपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुन: लगाए जाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली के बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कुमार सत्यमजीत को दिए ज्ञापन में महिलाओं का कहना है कि पहले लगे मीटरों में खपत के अनुसार ही बिल आता था लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से कम बिजली उपयोग के बाद भी अधिक बिल आ रहा है। इसके कारण उनके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि बिजली विभाग ने बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इनको हटाकर पुराने मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को रात प्रदान की जाए। इसके साथ ही महिलाओं ने ज्ञापन में बिजली विभाग से बिलों की जांच कर समस्या का समाधान कराने की भी अपील की। ज्ञापन देने वालों में रेखा, संगीता, गीता, सुनीता, रानी, सीमा, सुशीला, नीरज, ओमवती, ममता, प्रेमा देवी, स्वाती, शशि आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed