{"_id":"56f048f54f1c1b6f1bf14d2a","slug":"remains-to-be-burning-train-boxcar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की तीन बोगियों में लदा कोयला एकाएक धधकने लगा। बोगियों से धुआं उठता देख वहां से गुजर रही शिकोहाबाद पैसेंजर के ड्राइवर ने सराय भूपत स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर तुरंत ही रेल अधिकारी मौके पहुंचे और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बोगियों की आग को बुझाया।
सोमवार को कोयले से लदी अप दादरी मालगाड़ी के ड्राइवर विनय सिंह व गार्ड दया शंकर ने ड्यूटी पूरी होने पर सुबह 6:30 बजे ट्रेन को सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया और चले गए। इसके कुछ देर बाद ही मालगाड़ी की बोगी नंबर 27, 29 व 30 से धुआं उठने लगा। ट्रेन की यह बोगियां स्टेशन से काफी पीछे थीं, जिससे स्टेशन पर किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
इसी बीच वहां से गुजर रही शिकोहाबाद पैसेंजर के ड्राइवर ने मालगाड़ी की बोगियों से धुआं उठता देखा तो तुरंत ही सराय भूपत स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर स्टेशन मास्टर एनएस यादव ने तत्काल इसकी जानकारी इटावा स्टेशन व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा की मौजूदगी में फायर बिग्रेड ने पहुंचकर मालगाड़ी की बोगियों में धधक रहे कोयले को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बोगियों की आग को बुझाया जा सका। आग बुझने के बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद एहतियातन मालगाड़ी को कई घंटे तक स्टेशन पर ही रोके रखा गया। इस बीच इटावा स्टेशन से आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, राजीव कुमार, जीआरपी के सतेंद्र गौड़, जसवीर, गोविंद, मेवाराम आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
उधर, इस संबंध में एसएम एनएस यादव व मोहम्मद अखलाक ने बताया कि खदान से चल कर आ रही मालगाड़ी में लदे कोयले में घर्षण से आग सुलगने की संभावना जताई गई है, सूचना मिलते ही आग पर काबू पा लिया गया।