फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Refusal to marry after seeing the groom's fake hair

दूल्हे के नकली बाल देख शादी से इनकार

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Refusal to marry after seeing the groom's fake hair
ताखा (इटावा)। उद्देतपुर के तुलसी मैरिज होम में मंगलवार को वरमाला से कुछ देर पहले दुल्हे के बाल नकली होने जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। कुछ देर कहासुनी के बाद कन्यापक्ष के लोग अपने गांव लौट गए। दूल्हे के पिता ने शादी न करने की शिकायत ऊसराहार थाने में की है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के ध्यानपुरा गांव की संगीता की शादी औरैया जिले के बिधूना के अजय कुमार के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात अजय बरात लेकर उद्देतपुर स्थित तुलसी मैरिजहोम में पहुंचा। द्वारचार के बाद वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। इस दौरान किसी ने दुल्हन को बता दिया कि दूल्हा गंजा है। वह नकली बाल लगाए है। लड़की सीधे स्टेज पर पहुंची और दुल्हे को गंजा बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि दुल्हे के गंजे होने की बात उससे छिपाई गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ध्यानपुरा गांव लौट गया। दूल्हे के पिता ने ऊसराहार थाने जाकर शिकायत की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि नकली बाल की वजह से लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के वालों ने यह बात छिपाई। इससे लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed