{"_id":"5a85cc3c4f1c1b514a8b97ad","slug":"recovery-from-two-hundred-panchayats-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ पंचायतों के सचिवों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ पंचायतों के सचिवों से होगी रिकवरी
दो सौ पंचायतों के सचिवों से होगी रिकवरी
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। जिले की दो सैकड़ा पंचायतों में बिना फीडिंग रुपये निकालने का मामला तूूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को रिमाइंडर देकर एक सप्ताह के अंदर फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सचिवों व प्रधानों को हिदायत दी गई कि निर्धारित दिनों में फीडिंग न कराने वाले सचिव व प्रधानों पर गबन का मामला दर्ज कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले के 477 ग्राम पंचायतें में लगभग दो सौ ग्राम पंचायतों के सचिव व प्रधान द्वारा बाउचर फीड कराए रुपये की निकासी कर ली गई। जब मामला डीपीआरओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने संबंधित ब्लाकों के एडीओ पंचायत को नोटिस देकर सचिव को बाउचर फीडिंग कराने के नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद सचिवों द्वारा इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही। आज गुरुवार को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत के माध्यम से रिमाइंडर भेजकर सात दिन के अंदर इन ग्राम पंचायतों के सचिव को बाउचर फीड कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेताया कि निर्धारित दिनों के अंदर बाउचर फीड न कराने वाले ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान स्वयं जिम्मेदार होंगे। इन लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा ब्लाक भाग्यनगर की 51, अजीतमल 41, बिधूना 33, एरवकटरा 23, सहार 27, अछल्दा 18 व औरैया की सात ग्राम पंचायत हैं। जिनमें 1960 बाउचर के माध्यम से राज्य वित्त व 14वें वित्त की धनराशि निकाल ली गई है। इस मामले में डीपीआरओ केके अवस्थी ने कहा कि इस मामले में लापरवही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित दिनों में फीडिंग न कराने वाले पंचायत सचिव व प्रधान पर गबन का मामला दर्ज कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन