फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reaching the case of deception by reaching the government

शासन तक पहुंचा धोखे से बच्चेदानी निकालने का मामला

Sat, 08 Aug 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Reaching the case of deception by reaching the government
पक्का बाग स्थित चांदनी अस्पताल में प्रसव के बाद बिना परिजनों को सूचना दिए महिला की बच्चेदानी निकालने का मामला शासन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

महिला के पति मैनपुरी निवासी ध्रुव सिंह चौहान ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और सदर विधायक से मामले की शिकायत की।
विधायक ने सरिता भदौरिया ने शनिवार को प्रकरण की आधी-अधूरी जांच करके अस्पताल को बचाने का प्रयास कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव को फटकार लगाते हुए जांच रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
किशनी मैनपुरी निवासी ध्रुव सिंह चौहान ने 26 जून को 22 वर्षीय पत्नी रीता को चांदनी अस्पताल में भर्ती कराया था। 27 जून को सिजेरियन से बच्चा पैदा होने के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे भर्ती रखा।
विज्ञापन

चार दिन तक इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद बिना कुछ बताए मरीज को अस्पताल से बाहर कर दिया गया। पीड़ित परिवार मरीज को सैफई चिकित्सा विवि लेकर पहुंचा तो बिना रेफर पर्चे के वहां भर्ती लेने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर घरवाले मरीज को कानपुर लेकर गए। वहां किरण अस्पताल में इलाज शुरू हुआ तो सामने आया कि महिला की बच्चेदानी गायब है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत फ्रेंड्स कालोनी थाने और सीएमओ कार्यालय में की।
सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने जांच शुरू की। ध्रुव सिंह का आरोप है कि डिप्टी सीएमओ ने उनकी एक बात नहीं सुनी और अस्पताल प्रबंधन व आरोपी मेडिकल स्टाफ को बचाने के लिए उनके पक्ष में रिपोर्ट लगा दी।
स्थानीय प्रशासन की ओर से लीपापोती देख उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। सदर विधायक सरिता भदौरिया का कहना है कि किसी तरह की अनियमितता मिलने पर दोबारा जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएमओ की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि परिजनों को जानकारी देकर उनकी सहमति से बच्चेदानी निकाली गई थी। जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ को सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed