{"_id":"650c888685e3d8023a0b4c0b","slug":"ranking-of-animal-vaccination-is-bad-improve-it-soon-etawha-news-c-216-1-etw1002-3140-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पशुओं के टीकाकरण की रैंकिंग खराब, जल्द सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पशुओं के टीकाकरण की रैंकिंग खराब, जल्द सुधारें
Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। पशुओं के टीकाकरण की रैकिंग के अलावा पीडब्ल्यूडी की रैकिंग को खराब पाया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द से पूर्ण कराकर रैंकिंग सुधारें। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को रैंक सुधारने के लिए कहा।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, पशु टीकाकरण, कन्या सुमंगला योजना, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड के संबंध में रैंकिंग में सुधार लाया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन में प्रगति खराब पाई जा रही है, इसमें सुधार कर ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी की समीक्षा में जिले की रैंकिंग खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारी अपना अपना नोटिंग बनाकर डैशबोर्ड पर डाटा सही करके एक कॉपी कार्यालय में अवश्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के संबंध में जो भी प्रकरण लंबित हैं। विभागीय अधिकारी संज्ञान लेते हुए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।