{"_id":"64cbf5d39a293207a90f8f64","slug":"rain-water-filled-on-the-main-road-villagers-upset-etawha-news-c-216-1-etw1002-1354-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मुख्य मार्ग पर भरा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मुख्य मार्ग पर भरा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान
Fri, 04 Aug 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
ताखा। नाला न होने के कारण और जलनिकासी न होने की बजह से मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे ग्रामीणों समेत राहगीरों को भी परेशानी होती है।
मजरा महुआ गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से गांव में जाना ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। बारिश के दिनों में लोगों के लिए यह समस्या विकराल रूप ले लेती हैं। गांव तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी की सडक़ हैं, लेकिन बरसात होने से नगरिया गांव से जुड़ने वाली जगह पर जलभराव हो गया है।
इससे वाहनों के निकलने की वजह से कीचड़ में तब्दील हो गया है। ग्रामीण नंदकिशोर मिश्रा ने बताया कि बरसात होने पर मुख्य मार्ग पर जलभराव होता है। निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। कई वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
बच्चे भी स्कूल जाते समय फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण नेत्रपाल ने बताया कि गांव को आने वाली सड़क पर जलभराव से आने जाने वालों को परेशानी होती है। ग्राम प्रधान को कई बार बताया गया पर समस्या का कोई हल न हुआ। एडीओ पंचायत अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि वह जल्द निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराएंगे।