{"_id":"5db3358a8ebc3e01622a3e23","slug":"railway-etawha-news-knp5220515149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिवाली पर्व को लेकर ट्रेनों में दिल्ली की ओर से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच फुल चल रहे हैं। यात्रियों की प्रतीक्षा सूची भी लंबी है। ऐसे में आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। हालात यह है कि यात्रियों को चाहकर भी स्लीपर कोच में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। 26 अक्तूबर 2019 के रिजर्वेशन के मुताबिक दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह से फुल चल रही हैं।
दिल्ली की ओर से चलकर अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 355 प्रतीक्षा सूची चल रही है। एनी में 425 प्रतीक्षा सूची है। कालका से चलकर हावड़ा को जाने वाली हावड़ा कालका मेल में 443 प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से आने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस में 63 प्रतीक्षा सूची रही है। दिल्ली की ओर से आने वाले अवध एक्सप्रेस में 99 प्रतीक्षा सूची रही है। दिल्ली की ओर से आने वाली गोमती एक्सप्रेस में 156 प्रतीक्षा लिस्ट बनी हुई है।
दिल्ली की ओर से आने वाली मूरी एक्सप्रेस में वेटिंग के टिकट भी नहीं बन रहे हैं। दिवाली के बाद ही ट्रेनों के आरक्षण कोच में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने कहा कि पर्व के मौके पर अक्सर भीड़ हो जाती है। यात्रियों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।