फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Railing fell, four injured, including SP leader

छज्जा गिरा, सपा नेता सहित चार घायल

Mon, 05 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 05 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Railing fell, four injured, including SP leader
इटावा शहर के मोहल्ला साबितगंज में जुलूसे मुहम्मदी देख रहे लोगों से ओवरलोड जर्जर छज्जा अचानक टूटकर सड़क की ओर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे खडे़ सपा नेता सहित चार लोग मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हे सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ लोग छज्जे पर बैठकर जुलूस देख रहे थे कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे-ए-पैदाइश पर शनिवार की रात शहर भर में जुुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ रात करीब दस बजे जुलूस साबितगंज चौराहा के पास से गुजरा। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग छत व छज्जों पर एकत्रित थे।
विज्ञापन


इसी बीच साबितगंज चौराहा के पास स्थित एक दुकान का छज्जा अचानक टूटकर सड़क की ओर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे टिनशेड पड़ा हुआ था जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि मलबे की चपेट में आने से नीचे खड़े सपा नेता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष फरहान शकील पुत्र शकील समयानी निवासी पचराहा सहित इमरान पुत्र एमयू खान निवासी नौरंगाबाद, नफीसा बेगम पत्नी हाशिम निवासी शाहकमर के अलावा नाजिया पुत्री सूफी निवासी औरैया घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक छज्जा टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां फरहान व इमरान की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि नफीसा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


नाजिया को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल नफीसा बेगम ने बताया कि जुलूस के वक्त लोग छत और छज्जों पर खड़े थी। इसी बीच यह छज्जा अचानक टूट गया। उसने बताया कि अगर छज्जे के नीचे दुकान का टिनशेड नहीं होता तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed