फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Purvanchal is responsible for the command of security

सुरक्षा की कमान पूर्वांचल के जिम्मे

Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal is responsible for the command of security
इटावा। जिले में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र के जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा, इसके लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उधर, जिले में तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंच गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान नोडल अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि जौनपुर, मऊ, अमेठी और बाराबंकी जिलों की पुलिस चुनाव के दौरान सुरक्षा में तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिहाज से इटावा जिले को काफी संवेदनशील माना जाता है। जिले की दूसरे अन्य जिलों से सीमा लगने के साथ ही मध्यप्रदेश के भिंड जिले की सीमा भी लगती है।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के साथ-साथ इटावा जिले में भी चंबल का क्षेत्र पड़ता है। इस लिहाज से सुरक्षा के मामले में काफी संवेदनशील माना जाता है। चुनाव के दौरान जिले में मौजूद पुलिस बल के अलावा अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया जा रहा है।
आयोग ने तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल पहले ही भेज दिया है। इसमें एक कंपनी बीएसएफ और दो कंपनी सीआरपीएफ है। जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। प्रत्येक सीट पर एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है।
भरथना में बीएसएफ को तैनात किया गया है। इटावा सदर और जसवंतनगर में सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी तैनात की गई है। अर्द्धसैनिक बल तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च कर रहे हैं।
इस दौरान अर्द्धसैनिक बल के सिपाही और अधिकारी वोटरों से बात भी कर रहे हैं, उनसे भयमुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए कह रहे हैं।
93 स्थानों पर की गई रुकने की व्यवस्था
बाहर से आने वाले पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के लिए जिले में 93 स्थानों पर रुकने की व्यवस्था की जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा अबकी कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से अधिक स्थानों पर सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
सुरक्षा बलों के रुकने के लिए अधिकतर स्कूलों को चुना गया है। इसमें 18 स्थानों पर होमगार्ड, 49 स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल और 26 स्थानों पर पुलिस के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

बूस्टर डोज जरूरी
चुनाव ड्यूटी में तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सभी को बूस्टर डोज लगाया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी को बूस्टर डोज लगवाने के बाद प्रमाणपत्र भी रखना होगा। इटावा जिले से भी बाहर जा रहे पुलिस कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed