{"_id":"6251d3817ede2e31ee21b151","slug":"purse-mobile-and-mangalsutra-stolen-etawah-news-knp690323410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स, मोबाइल और मंगलसूत्र चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स, मोबाइल और मंगलसूत्र चोरी किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। शनिवार को कालिका मंदिर पर पूजा करने आये सुदूर आंचल के दर्जनों देवी भक्तों के जेबकतरों ने रुपयों भरे पर्स और मोबाइल पार किये। भारी भीड़ में भक्तों ने मंदिर पर मौजूद पुलिस बल से शिकायत की जिस पर आठ महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।
नवरात्र के आठवें दिन कालिका मंदिर पर देवी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पर उमड़ी। इसमें फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अनुज कुमार का पर्स चोरी कर लिया। जिसमें तीन हजार रुपये , एटीएम कार्ड था। इसके अलावा सरला शर्मा निवासी सद्भावना नगर भरथना रोड इटावा का मंदिर में मंगलसूत्र चोरी हो गया।
जिसकी कीमत पच्चीस हजार रुपये है। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी खुर्द निवासी दीपक का दर्शन करते समय मोबाइल चोरी कर लिया, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इन लोगों ने थाना बकेवर पुलिस से शिकायत की। मंदिर में तैनात लवेदी थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह और सिविल कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मियों ने आठ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।