फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest

सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी, भागे भागे नपा पहुंचे ईओ

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest
इटावा। दीपावली से पहले मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की धमकी मिलते ही अधिशासी अधिकारी भागे-भागे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। मानदेय भुगतान 25 अक्तूबर तक कराने एवं सर्दी में वर्दी देने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने इरादा बदल लिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियोें को वेतन का भुगतान दीपावली के त्योहार से पहले करने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका में नियमित कर्मचारियों को अक्तूबर महीने का वेतन भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी भी अक्तूबर का मानदेय दीपावली से भुगतान कराने की मांग पर अड़ गए। इस समय नगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका में करीब 550 ठेका सफाई काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के ज्यादातर हिस्से की साफ सफाई का भार इन्हीं ठेका कर्मचारियों के कंधे पर है। सोमवार को दोपहर बाद कई ठेका सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय आ धमके। अचानक कर्मचारियोें की भीड़ देखकर नगर पालिका में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने ईओ से मिलने की कोशिश की।
वहां उनके कार्यालय से पता चला कि ईओ आज आफिस में नहीं मिलेंगे। इस पर कर्मचारियों ने धमकी दी कि यदि उनकी समस्या नहीं सुनी जाएगी तो वे आज से ही हड़ताल पर चले जाएंगे। मंगलवार से पूरे नगर की साफ सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। इस पर ईओ कार्यालय के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हाेंने मोबाइल से ईओ को हड़ताल की धमकी के बारे में जानकारी दी।
ईओ अनिल कुमार हड़ताल की जानकारी मिलते ही आनन फानन में नगर पालिका पहुंच गए। बाद में अध्यक्ष नौशाबा खानम, प्रतिनिधि फुरकान अहमद एवं ईओ अनिल कुमार ने ठेका कर्मचारियों को बुलाकर उनकी समस्या सुनी। दीपावली से पहले नगर पालिका में कुछ भी असामान्य न हो इसके लिए प्रयास शुरू हुए। ईओ ने सफाई ठेकेदार से बात की।
इसके बाद 25 अक्तूबर तक ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को अक्तूबर महीने का मानदेय दिलाने की सहमति बनी। कर्मचारियों ने सर्दी के मौसम में वर्दी की मांग भी रखी। चेयरमैन नौशाबा खानम ने उनकी यह मांग भी स्वीकार कर ली। इसके बाद कर्मचारी मान गए।

चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने बताया कि ठेका श्रमिकों को अनुबंधित ठेकेदार के माध्यम से मानदेय का भुगतान होता है। ठेकेदार को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है। वर्दी की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed