{"_id":"65d3ac53980bf745490930d5","slug":"protest-against-freezing-of-accounts-etawha-news-c-216-1-etw1002-108897-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खाते फ्रीज करने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खाते फ्रीज करने के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खाते फ्रीज करने के विरोध में सोमवार को जिले के पदाधिकारियों ने आयकर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के इस कदम को असंवैधानिक बताया।
प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार की ओर से बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज करके असंवैधानिक कदम उठाया है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर चोट हुई है। इस अन्यायपूर्ण निर्णय के सामने हम आत्मसमर्पण नहीं करने वाले हैं।
जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार के इस अन्यायपूर्ण निर्णय का मुकाबला हम मजबूती के साथ करेंगे। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की यह हरकत न केवल समान अवसर देने से वंचित करती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है। इन पर हमारा महान राष्ट्र खड़ा है। ऐसे नाजुक मोड़ पर यह जरूरी है कि हम एकजुट हों और इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ आवाज बुलंद करें। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, करन सिंह राजपूत, वाचस्पति दुबे, सत्य प्रकाश राजपूत, ललित दुबे भी मौजूद रहे।