{"_id":"6345be1bfe144c42d61b58c9","slug":"prople-becomes-behosh-at-night-etawah-news-knp7227681182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख, प्यास से व्याकुल होकर बेहोश हो गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख, प्यास से व्याकुल होकर बेहोश हो गए लोग
विज्ञापन
इटावा। नेता जी के अंतिम दर्शन करने के लिए करीब एक लाख लोग सैफई पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग रात में ही पहुंच गए। कोई गाड़ी में सोया तो किसी ने दुकान के बाहर फुटपाथ पर दरी बिछाकर रात काटी। सुबह बाजार बंद होने से खाने-पीने को नहीं मिला तो कुछ लोग बेहोश हो गए। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। कई का बीपी लो हो गया।
जसवंतनगर के पीहड़पुर निवासी प्रेम सिंह यादव (75) बेटे विपिन कुमार यादव के साथ मुलायम के अंतिम दर्शन करने आए थे। रात जागकर काटी। सुबह से कुछ खाया नहीं। वह मंच के ठीक सामने कुर्सी पर बैठे थे। लगातार भीड़ बढ़ने के कारण कई लोग उन पर लद गए और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण वह बेहोश हो गए। बेटे ने तुरंत अन्य लोगों की मदद से भीड़ को हटाया। पिता को बाहर लाकर खुले में बैठाया, जहां पानी पिलाने के बाद कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार आया।
प्रेम सिंह ने बताया कि वह साइकिल से मुलायम सिंह के साथ रैली में जाते थे। वहीं तीन बजे के आस पास एक व्यक्ति को चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। वहां मौजदू लोगों ने उसे उठाकर पुलिस जीप में बैठाया, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल चली गई।
विज्ञापन
इसी तरह, रामेश्वर (42) रात में ही सैफई पहुंच गए थे। रात किसी तरह दुकान के बाहर फुटपाथ पर काटी। दोपहर करीब एक बजे वह मेला ग्राउंड में बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने उठाया और अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह फर्रुखाबाद से आए दिनेश, मैनपुरी के अशर्फीलाल व कन्नौज के संजीव का मेला ग्राउंड में उमस और भीड़ के कारण ब्लड प्रेशर डाउन हो गया।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए यूपी सहित आसपास के राज्यों से लोग आए थे। झांसी से आए चरण सिंह यादव भीड़ में फंस गए और गिर पड़े। उनके दोनों घुटने में गंभीर चोटें आ गईं। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। बेटा गोदी में उठाकर उन्हें गाड़ी में ले गया, जहां से वह अस्पताल चले गए।