फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   problems due bridge broaken

पुल क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी दुश्वारियां

Fri, 30 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 30 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
problems due bridge broaken
इटावा की ओर पुल का धंसा हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

चंबल पुल के क्षतिग्रस्त होने से इटावा और भिंड जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। इस पुल से होकर प्रतिदिन हजारों लोग बस, जीप से यात्रा करते हैं। ऐसे में इन लोगों को एक छोर से दूसरे छोर जाकर सवारी पकड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर पैदल यात्रा करनी होगी। साथ ही किराया भी दोगुना देना पड़ेगा।

विज्ञापन


पुल के क्षतिग्रस्त होते ही ट्रकों के साथ ही सवारी वाहनों को भी रोक दिया गया। दोपहर में भिंड के तरफ की बसें पुल के उस किनारे तो इटावा की इस किनारे पर खड़ी हो गई। ऐसे में यात्रियों को पैदल पुल क्रास करना पड़ा। यह स्थिति करीब माहभर बनी रहेगी। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय मार्ग खंड के एक्सईएन डीके गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल के संबंध में डीएम शमीम अहमद को अवगत करा दिया गया है। सेतु निगम के डीपीएम के साथ जायजा लिया है। इस बार काफी बड़ा हिस्सा धंसा है। विभागीय स्तर पर मरम्मत संबंधी कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि वह शुक्रवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपना चार्ज कानपुर नेशनल हाईवे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन वीके श्रीवास्तव को सौंपा है। अब वह ही इस पुल की मरम्मत का काम देखेंगे।
विज्ञापन


चौगुना बोझ लेकर गुजरते वाहन
चंबल नदी का पुल एक तरफ करीब 50 साल पुराना हो चुका है। इस पुराने पुल को लेकर जो एहतियात बरतनी चाहिए, उसमें ढिलाई बरती जाती है। गिट्टी-मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से पार होते हैं। पहले भी जब पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही रोके जाने की मांग उठी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक्सईएन डीके गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर 20 टन वजन गुजरना चाहिए। लेकिन 70 टन तक वजनी वाहन पुल से गुजरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed