फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prisdiy schools preparing a self-sustained Studenton

परिषदीय स्कूलों के स्टूडेंटों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

Thu, 30 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prisdiy schools preparing a self-sustained Studenton

यूनिसेफ और सर्वशिक्षा अभियान के तहत कौशल विकास के माध्यम से परिषदीय स्टूडेंट्स को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी जा रही है। इसके लिए स्कूलों में मीना रेडियो कार्यक्रम चलाया जाएगा।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम पहली सितबंर से 6 मार्च से 2016 चलेगा। भरथना खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम ने बीआरसी पर संकुल प्रभारियों को यह जानकारी दी। श्री निगम बताया कि बच्चों में जीवन कौशल विकास के लिए सोमवार से शनिवार को दिन में 11:15 बजे से 11:30 तक मीना रेडियो पर कहानियां, पहेली, खेल व  देशभक्ति गानों को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य जीवन में कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेना, उनका समाधान निकालना, व्यवहार कौशल आदि सिखाया जाएगा। उन्होंने सभी संकुल प्रभारियों को लोहिया ग्रामों में स्थित स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी भी उच्चाधिकारी के निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाती है तो प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय की रंगाई, पुताई, पेड़-पौधे, ड्रेस, पाठ्यक्रम, मरम्मत का उपभेाग तीन दिन के अंदर बीआरसी कार्यालय पर जमा करने के निर्देश दिए।

बताया कि परिवार सर्वेक्षण का कार्य 1 से 20 अगस्त तक पूर्ण करना है। ब्लाक क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही विकलांग बच्चों का विवरण भी देने को कहा।


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ड्रेस वितरण का कार्य 30 अगस्त तक होना है। इस मौके पर सह समन्वयक शरद यादव, अमित यादव, विनोद चौहान, राज कुमार तिवारी, हाजी इफ्तिखार खां, मनोज कुमार, बीजेंद्र दीक्षित, कल्याण सिंह, सुनील कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, अजीत कुमार,  प्रदीप कुमार, कल्लू यादव मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed