फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Primos amontonados entre ellos para recoger la cosecha, dispararon tiros

फसल काटने को लेकर चचेरे भाई आपस में भीड़े, चली गोली

Sun, 27 Mar 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Primos amontonados entre ellos para recoger la cosecha, dispararon tiros
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। बैदपुरा थानाक्षेत्र के महौला गांव में रविवार को सरसों की फसल काटने को लेकर चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। फायरिंग करने का मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महौला गांव निवासी शिशुपाल के पास 32 बीघा जमीन है। रविवार सुबह शिशुपाल पिता सीताराम और भाई सहदेव सिंह व ब्रजेश सिंह के साथ रविवार सुबह खेत में कंबाइन मशीन से सरसों की फसल कटवा रहे थे। इसी दौरान महौला गांव के शिशुपाल का चचेरा भाई रवि रिश्तेदारों मलखान सिंह, राजकुमार, राम सेवक, यदुवीर, संदीप व भूरे के साथ वहां पहुंच गया। रवि ने फसल काटने से मना किया। रवि का कहना था कि इस खेत पर उसका भी हिस्सा है। इसलिए फसल में भी हिस्सा चाहिए। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई। शिशुपाल पक्ष ने रवि और उसके रिश्तेदारों को खदेड़ दिया। कुछ घंटे बाद शिशुपाल भाइयों और पिता के साथ घर पहुंचा तो रवि ने तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई विजय सिंह और बैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे, तो पुलिस को देखकर रवि मौके से भाग गया। पुलिस ने एक पक्ष से शिशुपाल, ब्रजेश, सहदेव और सीताराम और दूसरे पक्ष के संदीप, मलखान, राजकुमार, राम सेवक, यदुवीर व भूरे को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक फायरिंग करने के आरोपी रवि को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed