{"_id":"6a2304e34a2d54e646095bbd","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-etawah-news-c-216-1-etw1002-143965-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
विज्ञापन
भरथना। कनगरिया गांव में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत हो जाने से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ने जहर खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगरिया गांव निवासी विकास की पत्नी कविता (24) की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर कविता ने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बड़ी बहन कांती देवी अपने रिश्तेदार सूरज के साथ मौके पर पहुंची। बताया कि कविता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विकास के साथ हुई थी। मृतका का मायका इंदरवखी, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) में है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक राम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।