फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pregnant and two and a half year old son dies due to cooler current

कूलर के करंट से गर्भवती महिला और ढाई साल के बेटे की मौत

Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant and two and a half year old son dies due to cooler current
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के उदयपुरा मोहल्ले में शनिवार को कूलर से करंट लगने से गर्भवती महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम छाया है।
विज्ञापन

उदयपुरा कॉलोनी निवासी रिंकू शर्मा के घर में प्लास्टर का काम चल रहा है। इसकी वजह से सारा सामान बिखरा पड़ा है।
रिंकू की पत्नी सोनी (35) अपने ढाई साल के बेटे युग को लेकर आंगन से होकर दरवाजे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मेन गेट के पास लगे कूलर से उसका हाथ छू गया। कूलर में करंट उतर रहा था।
विज्ञापन

मां बेटा करंट की चपेट में आकर फर्श पर गिरकर तड़पने लगे। उस वक्त परिवार के बाकी लोग मकान के दूसरे हिस्से में थे इसलिए किसी की उनपर नजर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद रिंकू पहुंचा, तबतक बच्चा और सोनी बेसुध हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू के शोर मचाने पर अन्य लोग जुटे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सोनी गर्भवती थी। मां और मासूम बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा मोहल्ला जुट गया। दिल दहलाने वाला यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed